महासमुन्द
महासमुंद,11सितम्बर। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर बीटीआई रोड स्थित श्रीसेवा फिजियोथेरेपी क्लिनिक महासमुंद में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस 8 सितम्बर को शिविर लगाकर मनाया गया। जिसमे शुगर की जांच के अलावा जोड़ों मांशपेशियों और नसों से जुड़ी परेशानियों के लिए परामर्श के साथ-साथ उनका उचित घरेलू उपचार किया गया। संस्था के संचालक डॉ मधुराज देवांगन ने बताया कि हर छोटी-छोटी तकलीफों के लिए बार-बार दवाई खाना उचित नहीं है। उसे सही देखभाल से बेहतर सावधानी से और दिन चर्या मे परिवर्तन करके आसानी से ठीक किया जा सकता है।
सही पोस्चर मैनटैन कर गर्दन के और कमर के दर्द से बचा जा सकता है इसमे काफी हद तक फिजियोथेरेपी के जानकार से सलाह लेकर जीवन को और भी अच्छा जीया जा सकता ह। उन्होंने लोगों से अपील की है कि दिन मे कम से कम 20 मिनट का व्यायाम जरूर करें। सिर्फ पैदल चलना ही सारे शरीर का पूर्ण व्यायाम नहीं है। सूर्य नमस्कार करें,साइकिल चलायें, तैराकी करें, दंड बैठक करें। ताकि शरीर पर पडऩे वाला जोर शरीर को और मजबूत बना सके। शिविर में डॉ. चंद्रकांत मौसमी बीमारियों के लिए अपनी सेवाएं दी। बदलते मौसम से होने वाली बीमारी मलेरिया आंत्र ज्वर आदि के बारे में मरीजों को बताया। संस्था में कार्यरत नर्स छाया, कामिनी, ऋतु ने भी मरीजों के उपचार में अपना अहम योगदान दिया। करीब 105 मरीज उपचारित हुए। मरीजों ने इस तरह के फ्री कैम्प भविष्य में और भी आयोजित करने की इच्छा जताई।