महासमुन्द

विश्व साक्षरता दिवस पर विविध कार्यक्रम
09-Sep-2026 4:28 PM
 विश्व साक्षरता दिवस पर  विविध कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुन्द, 9 सिम्बर। गुड शेफर्ड स्कूल महासमुंद में 8 सितम्बर विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों को शिक्षा एवं साक्षरता के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए साक्षरता के महत्व का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शाला के डायरेक्टर्स डॉ अनीता रावटे एवं डॉ जॉर्ज  रावटे के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा भाषण, कविता पाठ, पोस्टर निर्माण एवं स्लोगन लेखन जैसी गतिविधियों में भाग लिया गया। विद्यार्थियों ने साक्षर समाज, सशक्त राष्ट्र, पढ़ेंगे और बढ़ेंगे तथा शिक्षा सबका अधिकार है जैसे प्रेरणादायक संदेशों के माध्यम से लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।प्राचार्य एम श्रीनिवास राव ने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों की सहभागिता एवं उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की सराहना की गई। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में शिक्षा, ज्ञान और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता उत्पन्न की।


अन्य पोस्ट