महासमुन्द

आदर्श महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर कई कार्यक्रम
08-Sep-2026 4:16 PM
आदर्श महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर कई कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 9सिम्बर। जिले के अंग्रेजी माध्यम कॉलेज, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, महासमुंद में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ । छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में बीए, बीकॉम एवं बीएससी के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।


अन्य पोस्ट