महासमुन्द

शिक्षक सम्मान समारोह
08-Sep-2026 4:13 PM
शिक्षक सम्मान समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुन्द , 8 सितम्बर। शिक्षक दिवस के अवसर पर ज्ञान ज्योति शिशु मंदिर, स्व. नीलकंठ राव साककर उच्चतर माध्यमिक शाला तथा पदमावती टांकसाले इंग्लिश मीडियम स्कूल द्वारा संयुक्त रूप से शिक्षक सम्मान समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष माधव राव टांकसाले ने किया।

इस अवसर पर माधव राव टांकसाल ने कहा कि शिक्षक का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है इसलिए शिक्षक को राष्ट्र का निर्माता कहा जाता है, शिक्षकीय कार्य के महत्व को पुराने समय से महत्व मिलते हैं।

इस अवसर पर संस्था प्रभारी अंजली सिन्हा ने कहा शिक्षक को कक्षा में विषय की पूरी तैयारी करके जाना चाहिए और विद्यालय के नियमों का पालन कर आदर्श पेश कर बच्चों को प्रेरणा देना चाहिए। कार्यक्रम की शुरूवात डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यापर्ण से हुआ। विद्यालय परिवार की ओर से कोमल रूपरैला, कॉजल भोई तथा नीता सिन्हा ने माल्यापर्ण किया। विद्यालय के कार्य शिक्षकों का स्वागत बच्चों द्वारा श्रीफल और पुष्पगुच्छ से किया गया। कार्यक्रम के अंत में संध्या साहू ने आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट