महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 अगस्त। गुड शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अनीता रावटे एवं डॉ. जॉर्ज रावटे द्वारा भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी। डॉ. अनीता रावटे कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने और उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों के समर्पण, मेहनत और मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते हैं।
इस अवसर पर प्राचार्य एवं उप-प्राचार्य ने भी सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मिलकर शिक्षक दिवस की खुशियाँ साझा कीं।