महासमुन्द

विधायक पहुंचे ग्रामीणों के बीच, समस्याएं सुनीं
07-Sep-2026 3:49 PM
विधायक पहुंचे ग्रामीणों के बीच, समस्याएं सुनीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 7 सितम्बर। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कल रविवार को ग्राम लोहारगांव में ग्रामीणों से आत्मीय भेंट-मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही एवं समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही नवजात शिशुओं के लिए शिशु किट एवं नवविवाहित बहनों को उपहार प्रदान किया गया। भेंट.मुलाकात के दौरान विधायक ने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य नैन पटेल, जनपद सदस्य हुमन दीवान, वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप घोष, राजेंद्र चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट