महासमुन्द
महासमुंद,7 सितम्बर। छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ जिला शाखा महासमुंद की मासिक बैठक पेंशन भवन महासमुंद में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम बैठक में नये पेंशनर साथियों सन्तोष चन्द्राकार, अंगद पटेल, दिलीप क्षत्रे,विजय लक्ष्मी शर्मा, जौहर लाल वत्सल, राजेश शर्मा, एवम रामध्यन सिंह का सम्मान किया गया। इसके बाद सेवानिवृत्त पेंशनरों साथियों ने बारी-बारी से कार्यकाल का अनुभव सुनाया।
सितम्बर में जन्मतिथि वाले पेंशनर साथी आर के वर्मा का जन्मदिन पर पुष्प माला एवं श्रीफल भेंटकर मंत्रोच्चरण कर मनाया गया। पेंशनर संघ के संरक्षक के आर चन्द्राकार, जिलाध्यक्ष डा. अशोक गिरि गोस्वामी, उपाध्यक्ष के के हनुमंता ने पेंशनरों के समस्याओं के समाधान हेतु अपने विचार प्रस्तुत किए।
बैठक में मनराखन लाल ध्रुव, कोषाध्यक्ष बसंत चंद्राकर, रामकुमार साहूए बसंत साहू, बीआर ध्रुव, कार्यालय सचिव एस एस दीवान, आरके वर्मा, तेजराम साहू समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।