महासमुन्द

फूलों की बारिश और गार्ड ऑफ ऑनर से शिक्षकों का सम्मान
07-Sep-2026 3:45 PM
फूलों की बारिश और गार्ड ऑफ  ऑनर से शिक्षकों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,7 सितम्बर। बसना क्षेत्र में ग्राम भूकेल स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी व अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस समारोह मनाया गया। विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा, अनुशासन और संस्कारों की अनूठी मिसाल पेश करते हुए अपने गुरुजनों का स्वागत व सम्मान किया। विद्यालय के मुख्य द्वार से लेकर मंच तक सैकड़ों छात्र-छात्राएं अनुशासित कतारों में खड़े रहे। शिक्षकों के आगमन पर तालियों की गडग़ड़ाहट और फूलों की बारिश के बीच उन्हें विशेष गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

               इस आत्मीय सम्मान से कई शिक्षक भाव-विभोर हो गए। मंच पर विद्यार्थियों ने गुरुजनों को तिलक लगाकर और उपहार भेंट कर उनका अभिनंदन किया। छात्र संघ अध्यक्ष फरहान हुसैन व हसीना पटेल हिंदी माध्यम तथा साहिल नायक व रिंकी

अंग्रेजी माध्यम के नेतृत्व में यह अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि जीवन को सही दिशा देकर एक बेहतर इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं।

               प्राचार्य चक्रधर पटेल ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल परीक्षा में अंक पाना नहीं, बल्कि छात्रों में संवेदनशीलता, संस्कार और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से डा.राधाकृष्णन के आदशों को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि छात्रों की सफलता और उनका अच्छा आचरण ही शिक्षकों के लिए जीवन का सबसे बड़ा पुरस्कार है। इस मौके पर रियाज मोहम्मद, प्रधान पाठक नेहरू लाल पटेल और व्याख्याता रूपधर पटेल, निशा पटेल सहित अन्य मौजूद थे।


अन्य पोस्ट