महासमुन्द

अछोली के बाजार चौक में टीन शेड का भूमिपूजन
06-Sep-2026 3:41 PM
अछोली के बाजार चौक में  टीन शेड का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,6 सितम्बर। ग्राम पंचायत अछोली के बाजार चौक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबर को टीन शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन हुआ। यह निर्माण कार्य ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर स्वीकृत किया गया है। इस टीन शेड के बन जाने से बाजार में आने वाले व्यापारियों और ग्रामीणों को धूप और बारिश से राहत मिलेगी और बाजार व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित होगी। इसका निर्माण जिला पंचायत सदस्य निधि से 3 लाख रुपए और जनपद सदस्य निधि से 2 लाख रुपए इस प्रकार कुल 5 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सृष्टि  चंद्राकर थीं। अध्यक्षता जनपद सदस्य प्रियंका ढीढी ने की। दोनों अतिथियों ने भूमिपूजन किया और निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस अवसर पर सरपंच धनेश्वरी कोसले, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण चंद्राकर, उप सरपंच मोंगरा साहू, अमन कोसले, संतराम साहू, कमलेश साहू, विष्णु कोसले, यादव समाज के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और बाजार के व्यापारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट