महासमुन्द

डाइट में उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़ा का शुभारंभ शपथ से
05-Sep-2026 2:46 PM
डाइट में उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़ा का शुभारंभ शपथ से

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,5 सितम्बर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट महासमुंद में प्राचार्य अरुण प्रधान एवं उप प्राचार्य उमादेवी शर्मा के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम प्रभारी व्याख्याता टेकराम सेन के निर्देशन में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत 01 से 15 सितंबर तक आयोजित साक्षरता पखवाड़ा का शुभारंभ शपथ ग्रहण के साथ हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य अरुण प्रधान ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरुप पूरे देश में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य जन जन को साक्षर बनाना है।  साक्षरता पखवाड़ा के शुभारंभ अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता सम्पा बोस ने कहा कि इस राष्ट्रीय महायज्ञ में शामिल होकर हम अपने जिले को शत प्रतिशत साक्षर बना सकते हैं उन्होंने कहा कि 15 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्कों को सशक्त बनाना है  जिन्होंने स्कूली शिक्षा प्राप्त नहीं किया है। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रभारी डीएलसी व्याख्याता टेकराम सेन ने कहा कि देशव्यापी साक्षरता पखवाड़ा एवं 8 सितंबर अंतर राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर रोचक कार्यक्रमों के माध्यम से जन जागरुकता ला सकते हैं।

               उन्होंने कहा कि साक्षरता संगोष्ठी गौरव के क्षण, चित्रकला, वाद विवाद, गीत, नॉत्य एवं मेहन्दी प्रतियोगिता के माध्यम से साक्षरता पखवाड़ा को आकर्षक बना सकते हैं। विकासखंड नोडल महासमुंद उल्लास नवभारत ईश्वर चंद्राकर द्वारा छात्राध्यापकों को प्रेरित करते हुए समाज में जन जागरुकता लाने के लिये कहा गया। साक्षरता पखवाड़ा के शुभारंभ अवसर पर प्राचार्य अरुण कुमार प्रधान द्वारा हम सबको मिलकर एक नया मुहिम चलाना होगा साक्षरता अभियान की ओर एक कदम बढ़ाना होगा। कहते हुए शपथ ग्रहण कराया गया एवं कार्यक्रम प्रभारी टेकराम सेन द्वारा 15 सितंबर तक आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर व्याख्याता दुर्गा सिन्हा, सुमन दीवान, संतोष कुमार साहू, ईश्वर चंद्राकर, आकांक्षा साहू ने कार्यक्रम की सफलता का जोर दिया। संचालन व्याख्याता टेकराम सेन चमक एवं आभार प्रदर्शन सुमन दीवान ने किया।


अन्य पोस्ट