महासमुन्द

जोंक नदी में बहे ग्रामीण की बलौदाबाजार में मिली लाश
04-Sep-2026 4:05 PM
जोंक नदी में बहे ग्रामीण की बलौदाबाजार में मिली लाश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा/महासमुंद,4 सितम्बर। महासमुंद जिले में सांकरा थाना क्षेत्र के जोक नदी के पुराने पुल पर हुए सडक़ हादसे के चार दिन बाद गुरुवार शाम को लापता 55 वर्षीय भागीरथ साहू का शव मिल गया। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की लगातार तलाश के बाद भागीरथ का शव बलौदाबाजार जिले की चांदन-सुखरी नदी में झाडिय़ों के बीच फंसा मिला। शव मिलने के बाद परिजनों की कई दिनों से बनी उम्मीद मातम में बदल गई। यह हादसा 30 जुलाई को सांकरा थाना क्षेत्र के जोक नदी के पुराने पुल पर हुआ था। इस दिन एक कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हुई थी। दोनों वाहनों की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों ही पुल से नीचे नदी में जा गिरे।  उक्त कार में सवार दुधीपाली निवासी राजकुमार निषाद की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं बाइक सवार बारनवापारा के गबौद निवासी भागीरथ साहू नदी के तेज बहाव में बह गए थे। कार में चार लोग सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीन अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया था। भागीरथ के नदी में बह जाने के बाद सांकरा पुलिस, जिला प्रशासन और बचाव दल ने तलाशी अभियान शुरू किया। नदी में तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण रेस्क्यू टीम को काफ ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

               तीनों टीमों ने गोताखोरों के साथ नदी के अलग-अलग हिस्सों में लगातार खोजबीन की। पानी के बहाव के साथ शव दूर तक बहने की आशंका के चलते आसपास के कई हिस्सों में भी तलाश की गई। लेकिन शुरुआती दिनों में कोई सुराग नहीं मिला।

करीब चार दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद भागीरथ का शव कल महासमुंद जिले से बाहर बलौदाबाजार जिले की नदी में झाडिय़ों में फ ंसा मिला।

               इस तरह करीब चार दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद भागीरथ का शव बलौदाबाजार जिले की चांदन-सुखरी से होकर बह रही जोंक नदी में झाडिय़ों के बीच फंसा मिला है। पुलिस ने शव बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। भागीरथ के लापता होने के बाद उनके परिजन और ग्रामीण लगातार रेस्क्यू टीम से किसी अच्छी खबर की उम्मीद लगाए हुए थे। चार दिन बाद शव मिलने से परिवार में मातम छा गया है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट