महासमुन्द
हाथी की मौजूदगी, 9 गांवों में हाई अलर्ट
02-Sep-2026 2:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 सितम्बर। महासमुंद जिले के वन विकास निगम परिक्षेत्र में एक दंतैल हाथी की मौजूदगी से वन विभाग हरकत में आ गया है। कल मंगलवार को एक हाथी कक्ष क्रमांक 132, 131 और 54 के जंगलों में लगातार विचरण करता रहा। हाथी की सक्रियता को देखते हुए आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है।
चौकीदार डेरहाराम यादव की सूचना पर वन विभाग ने समीपी 9 गांवों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही नांदबारूद, सुकुलबाय, तालाझर, रायकेरा, मरौद, अमलोर, केशलडीह, खिरसाली, बंदोरा के ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। वन अधिकारियों ने ग्रामीणों और किसानों से कहा है कि सुरक्षा के लिहाज से देर शाम या अलसुबह जंगल की ओर न जाएं। खेतों में जाने वाले किसान समूह में रहें।
हाथी को छेडऩे से बचें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे