महासमुन्द

महासमुंद के लक्की यादव को शहीद राजीव पांडेय, सुखदेव को शहीद कौशल यादव, प्रियंका को शहीद पंकज विक्रम सम्मान
02-Sep-2026 2:08 PM
महासमुंद के लक्की यादव को शहीद राजीव पांडेय, सुखदेव को शहीद कौशल यादव, प्रियंका को शहीद पंकज विक्रम सम्मान

तीरंदाजी में जिले का नाम रोशन करने वाली चांदनी साहू मुख्यमंत्री ट्रॉफी से सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 2 सितम्बर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में महासमुंद जिले के खिलाडिय़ों ने अपनी चमक बिखेरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री व खेल मंत्री अरुण साव सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में जिले के प्रतिभावान खिलाडिय़ों को उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

बागबाहरा के फाच्र्यून नेत्रहीन विद्यालय करमापटपरके तीन पैरा एथलीटों को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए राज्य पुरस्कार प्रदान किए गए। नई दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स 2026 में रजत पदक जीतने वाले लक्की यादव को वर्ष 2025-26 का शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार दिया गया। उन्हें अलंकरण फलक, प्रमाण पत्र, 3 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लगातार तीन स्वर्ण पदक जीतकर देश में नाम रोशन करने वाले सुखदेव को वर्ष 2024-25 का शहीद कौशल यादव पुरस्कार मिला। पुरस्कार स्वरूप उन्हें 1.50 लाख रुपए और प्रमाण पत्र सौंपा गया। ग्वालियर में आयोजित 14वीं जूनियर व सब-जूनियर नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीतने वाले निखिल को वर्ष 2025-26 के शहीद कौशल यादव पुरस्कार 1.50 लाख रुपए एवं प्रमाण पत्रद्ध से नवाजा गया। इस अवसर पर खेल अधिकारी मनोज घृतलहरे, प्रशिक्षक, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

तुमगांव थाने में पदस्थ महिला आरक्षक प्रियंका ठाकुर को वुशु खेल में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्ष 2023-24 का शहीद पंकज विक्रम सम्मान प्रदान किया गया। प्रियंका 2016 से लगातार सीनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप में हिस्सा ले रही हैं। वह छत्तीसगढ़ को दो बार कांस्य पदक दिला चुकी हैं। तीरंदाजी में जिले का नाम रोशन करने वाली चांदनी साहू को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए सीनियर महिला टीम श्रेणी में मुख्यमंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी पुरस्कार विजेता खिलाडिय़ों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने जिले में खेला तिविधियों को और बढ़ावा तथा खेल अकादमी खोलने की दिशा में प्रयास करने का भरोसा जताया।


अन्य पोस्ट