महासमुन्द
जिला अस्पताल से महिला लापता
31-Aug-2026 4:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 31 अगस्त। जिला अस्पताल से एक महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक 29 निवासी नारायण लाल साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी पत्नी कुसुम साहू उम्र 32 साल बीते 27 अगस्त को जिला अस्पताल में थी। इसके बाद वह बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने अपराध क्रमांक 487,26, धारा 140-3,बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे