महासमुन्द

नंबर प्लेट से छेड़छाड़: डेढ़ हजार का चालान कटा
30-Aug-2026 7:47 PM
नंबर प्लेट से छेड़छाड़: डेढ़ हजार का चालान कटा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 30 अगस्त। ई-चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करना वाहन चालक को भारी पड़ गया। शहर के एकता चौक पर सीसीटीवी निगरानी के दौरान यातायात पुलिस ने मोटर साइकिल की नंबर प्लेट अस्पष्ट पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए चालक का 1500 रुपए का ई-चालान काटा।

पुलिस ने साफ  किया है कि नंबर प्लेट को मोडऩा, ढंकना या अस्पष्ट करना केवल यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि वाहन की पहचान छिपाने का प्रयास माना जा सकता है। ऐसे मामलों में कार्रवाई चालान तक सीमित नहीं रहेगी। बल्कि नियमानुसार आपराधिक प्रकरण दर्ज कर मामला न्यायालय तक पहुंचाया जा सकता है।

जानकारी अनुसार यातायात पुलिस शहर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से लगातार यातायात व्यवस्था की निगरानी कर रही है। इसी दौरान एकता चौक पर मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 06 एचसी 2433 की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ कर उसे अस्पष्ट करने का मामला सामने आया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ  तत्काल कार्रवाई करते हुए 1500 रुपए का ई-चालान किया। जांच में यह भी सामने आया कि उक्त वाहन का पूर्व में बिना हेलमेट वाहन चलाने पर ई-चालान किया जा चुका था।

इसके बाद ई-चालान से बचने और वाहन की पहचान छिपाने के उद्देश्य से नंबर प्लेट को अस्पष्ट किए जाने की संभावना पुलिस ने जताई है। पुलिस के अनुसार चालक को पहले भी नंबर प्लेट स्पष्ट एवं निर्धारित मापदंड के अनुरूप रखने की समझाइश दी गई थी। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए यातायात पुलिस ऐसे वाहनों पर नजर रख रही है, जिनकी नंबर प्लेट मोडक़र, ढंंंककर या किसी अन्य तरीके से अस्पष्ट की गई है। पुलिस का कहना है कि नंबर प्लेट वाहन की पहचान का प्रमुख माध्यम है। इसमें जानबूझकर बदलाव चालान से बचने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ  कार्रवाई सिर्फ  ई-चालान तक सीमित नहीं रहेगी। मामले की प्रकृति के अनुसार आपराधिक प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे वाहनों में स्पष्ट, सही और निर्धारित प्रारूप की नंबर प्लेट लगाएं। नंबर प्लेट को ढंकने, मोडऩे अथवा उसमें किसी भी तरह की छेड़छाड़ न करें। साथ ही हेलमेट, सीट बेल्ट सहित सभी यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस ने कहा है कि नंबर प्लेट छिपाकर ई-चालान से बचना संभव नहीं है,क्योंकि सीसीटीवी कैमरों की निगरानी लगातार जारी है।


अन्य पोस्ट