महासमुन्द

साढ़े 5 लाख का गांजा जब्त, पिता-पुत्र गिरफ्तार
29-Aug-2026 8:20 PM
साढ़े 5 लाख का गांजा जब्त, पिता-पुत्र गिरफ्तार

ओडिशा से एमपी ले जा रहे थे

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 महासमुंद, 29 अगस्त। महासमुंद जिले की कोमाखान पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के एक मामले का खुलासा करते हुए मध्यप्रदेश के रहने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा के टिटलागढ़ से गांजा लाकर बालाघाट (मध्यप्रदेश) में खपाने की फिराक में थे। पुलिस ने इनके पास से करीब 9 किलो गांजा और एक बाइक सहित कुल 5.24 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देशों के तहत जिले में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 28 अगस्त को कोमाखान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा की ओर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति गांजा लेकर छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं।

सूचना के तत्काल बाद ग्राम घोयनाबाहरा में थाने के सामने पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर दी कुछ ही देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए वाली बाइक आती नजर आई। पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक को रोका और पूछताछ की। आरोपियों की पहचान अर्जुन पटले (52 वर्ष) और उसके बेटे हिमांशु पटले (19 वर्ष) के रूप में हुई। जिला बालाघाट (मध्य प्रदेश) के निवासी हैं।

दोनों वार्ड 14, ग्राम कोसमी, थाना परसवाड़ा, तलाशी लेने पर उनके पास रखे एक बैग से 8.920 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों किलो खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत अपराध 206(136/2026) दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।


अन्य पोस्ट