महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 अगस्त। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के नाम पर गरीबों की गाढ़ी कमाई और शासकीय राशि डकारने का बड़ा मामला सामने आया है। पिथौरा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत मोहदा में पदस्थ ‘आवास मित्र’ ने ग्रामीणों को झांसे में रखकर और उनके अंगूठे का निशान (फिंगरप्रिंट) लगवाकर फर्जी तरीके से एयरटेल पेमेंट बैंक में खाते खोल लिए। इसके बाद 15 गरीब हितग्राहियों के खातों से कुल 6.90 लाख (छह लाख नब्बे हजार) रुपये आहरित कर धोखाधड़ी की गई। पिथौरा के तेंदूकोना पुलिस थाना (चौकी बुंदेली) ने इस मामले में आरोपी आवास मित्र के खिलाफ धारा 318 (4) बीएनएस के तहत मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले का खुलासा तब हुआ, जब ठगी के शिकार ग्रामीणों ने 14 जुलाई को कलेक्टर जनदर्शन महासमुंद में अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच पुलिस अधीक्षक के माध्यम से चौकी प्रभारी बुंदेली प्रशिक्षु उप निरीक्षक कुलदीप जायसवाल को सौंपी गई। जांच में सामने आया कि आरोपी परस राम पटेल (24 वर्ष) ग्राम कोटादादर (चौकी बुंदेली, थाना तेंदूकोना) जनपद पंचायत पिथौरा के माध्यम से ग्राम पंचायत मोहदा में ‘आवास मित्र’ के पद पर कार्यरत था। वह पूर्व से ही एयरटेल पेमेंट बैंक में रूरल बैंक मित्र के रूप में भी काम कर रहा था।
आवास निर्माण और जियो टैगिंग क काम पूरा कराने का झांसा देकर आरोपी ने ग्रामीणों से संपर्क किया। उसने हितग्राहियों को अंधेरे में रखकर बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट मशीन पर अंगूठे का निशान लिया और उनके नाम पर एयरटेल पेमेंट बैंक में फर्जी खाते खोल लिए। इसके बाद खातों में आई आवास योजना की राशि को बिना हितग्राहियों की जानकारी के खुद ही आहरित कर लिया।
आरोपी आवास मित्र ने गांव के 15 जरूरतमंदों को अपनी ठगी का शिकार बनाया। आरोपी ने हेमिन बाई पटेल से 55 हजार रुपये, गणेश ध्रुव से 40 हजार रुपये, नरपति पटेल से 55 हजार रुपये लीला बाई पटेल से 55 हजार रुपये, तारा बाई पटेल से 55 हजार रुपये, मोहरमति बरिहा से 40 हजार रुपये, अगहन बाई ओगरे से 55 हजार रुपये, मुनु राम ओगरे से 55 हजार रुपये, पुरानिक ध्रुव से 55 हजार रुपये, उषा बाई ध्रुव से 55 हजार रुपये, मनटोरिया बाई निषाद से 25 हजार रुपये. फगनी से 25 हजार रुपये, मखियार बरिहा से 55 हजार बाई निषाद से 25 हजार रुपये, इन्द्रौतिन बाई निषाद रुपये तथा मृतिका बोधनी बाई के नाम पर आए 40 हजार रुपये सहित कुल 6 लाके नाम पर आए की राशि फर्जी तरीके से लाख 10 हजार रुपये जाने पर लिया। शिकायत जांच में तेंदूकोना पुलिस ने आरोप सही पाए हंै। आरोपी परस राम पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी धारा 318 (4) बीएनएस का मामला कायम कर आगे की कानूनी विवेचना की जा रही है।