महासमुन्द

जर्जर सडक़, तत्काल मरम्मत जरूरी-युधिष्ठिर नायक
27-Aug-2026 7:27 PM
जर्जर सडक़, तत्काल मरम्मत जरूरी-युधिष्ठिर नायक

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने अफसरों से की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 27 अगस्त। बलौदाबाजार जिले के सोनाखान तहसील अंतर्गत वनांचल क्षेत्र चांदन से गोलाझर मुख्य मार्ग अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। इस संबंध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ने प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखकर मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, चांदन हाई स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं तथा अन्य राहगीरों द्वारा प्रतिदिन इस मार्ग का उपयोग किया जाता है। सडक़ क्षतिग्रस्त होने के कारण आवागमन में असुविधा हो रही है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ने कलेक्टर बलौदाबाजार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं  तहसीलदार  को पत्र प्रेषित कर मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराने का आग्रह किया है, ताकि राहगीरों को आवागमन में सुविधा हो सके।


अन्य पोस्ट