महासमुन्द

नन्हे बच्चों ने नपाध्यक्ष को बांधी राखी
26-Aug-2026 6:31 PM
नन्हे बच्चों ने नपाध्यक्ष को बांधी राखी

महासमुंद,26 अगस्त। नगर पालिका कार्यालय में कल मंगलवार को रक्षाबंधन का एक भावपूर्ण और यादगार क्षण देखने को मिला। बचपन प्ले स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू से मुलाकात कर उन्हें ट्राफी भेंट की और स्नेह के प्रतीक के रूप में राखी बांधी। इस दौरान कार्यालय का माहौल बच्चों की किलकारियों और मासूम मुस्कान से खुशनुमा हो गया।

अध्यक्ष श्री साहू ने सभी बच्चों को दुलार किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। साथ ही उनके शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों का यह निश्छल प्रेम ही समाज को जोडऩे की असली ताकत है। ऐसे पर्व हमें आपसी भाईचारे की सीख देते हैं। बच्चों को अपनी संस्कृति, पर्वों से अवगत कराना भी हमारी जिम्मेदारी है। इस दौरान बच्चों के साथ उन्होंने फोटो खिंचवाई और मिठाइयां बांटी। कहा कि यह आत्मीय भेंट लंबे समय तक यादगार रहेगी।


अन्य पोस्ट