महासमुन्द

शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत आधारशिला-अल्का चंद्राकर
26-Aug-2026 4:53 PM
शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत आधारशिला-अल्का चंद्राकर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 26 अगस्त। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गांजर में सरस्वती साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को साइकिल वितरित कर उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अलका चंद्राकर, स्वतंत्र निदेशक, इस्पात मंत्रालय, नई दिल्ली रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमंत सिन्हा ने की। इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष पीलेश्वर पटेल,  भाजपा मंडल अध्यक्ष बागबहरा ग्रामीण रूपेश साहू, उपसरपंच तुलेश्वरी साहू, शाला विकास समिति के उपाध्यक्ष जागेश्वरी साहू, शाला विकास समिति के सदस्य हुलास चंद्राकर, गरिमा चंद्राकर, केशव चंद्राकर, जनपद सदस्य मोहित साहू, मनीषा साहू, नारायण साहू, हेमंत चंद्राकर, रामेश्वर चंद्राकर, बबलू नायक, नानकुनिया एवं लक्ष्मी रीकेश्वर साहू सहित विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि अलका चंद्राकर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत आधारशिला है। शासन द्वारा छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराने की पहल से विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी । और इससे बालिकाओं की शिक्षा को निरंतरता प्रदान करने में मदद मिलेगी। उन्होंने छात्राओं से अपने लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत एवं लगन के साथ आगे बढऩे का आह्वान किया।

इस अवसर पर रूपेश साहू ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सरस्वती साइकिल वितरण योजना जैसी जनकल्याणकारी पहल से ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को विद्यालय तक पहुंचने में सुविधा मिलती है। तथा शिक्षा के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ता है।

कार्यक्रम के दौरान साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरों पर खुशी एवं उत्साह देखने को मिला। उपस्थित अतिथियों ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों एवं उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

 


अन्य पोस्ट