महासमुन्द
लंबे समय से सर्दी बुखार वाले मरीजों की निगरानी शुरू
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,26अगस्त। दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू के एक मरीज की पुष्टि के बाद महासमुंद में भी स्वास्थ्य और पशु चिकित्सा विभाग सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल के चिकित्सकों को स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों के नमूने लेने निर्देशित किया है।
जिले में इंसानों के साथ सूअरों में संक्रमण की आशंका को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है। पशु चिकित्सा निभाग ने उस क्षेत्र से 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले 57 गांवों को निगरानी में रखा है,जहां हाल ही में संक्रमण की आशंका के चलते 18 सूअरों को मारकर दफनाया गया था। विभाग की टीमें गांव.गांव पहुंचकर सूअर पालकों से उनके पशुओं में बीमारी के लक्षण, संख्या और गतिविधियों की जानकारी जुटा रही हैं। विभागीय अमला सूअर पालकों से लगातार संपर्क कर रहा है। सर्वे के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि किसी सूअर में अचानक कमजोरी, बुखार,खाना छोडऩा, सांस लेने में पारेशानी अथवा अन्य असामान्य लक्षण तो नहीं हैं। संदिग्ध लक्षण मिलने पर पशु चिकित्सा विभाग को तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए जा रहे हैं। निगरानी वाले इंसानों में खांसी, गले में खराश, नाक बहना या बंद, स्वाइन फ्लू के लक्षण होना, सिरदर्द, शरीर और मांसपेशियों में दर्द होते हैं। अचानक बुखार आनाए ठंड लगना, तथा अत्यधिक थकान इसके प्रमुख लक्षण हैं। कुछ मरीजों, खासकर बच्चों में उल्टी और दस्त की शिकायत भी हो सकती है। संक्रमण गंभीर होने पर सांस लेने में कठिनाई, सीने में दर्द और निमोनिया जैसी स्थिति बन सकती है। वहीं सूअरों में स्वाइन फ्लू के दौरान अब 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले 57 गांवों में सूअरों की स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है।
पशुपालकों से यह भी जानकारी ली जा रही है कि उनके सूअर पिछले कुछ दिनों में बीमार तो नहीं हुए हैं और कहीं अचानक पशुओं की मौत तो नहीं हुई। किसी तरह की असामान्य स्थिति सामने आने पर विभागीय टीम द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सामान्य मौसमी बुखार या वायरल 3 से 6 दिनों में ठीक हो जाता है। लेकिन स्वान फ्लू एएच 1 एन 1 एनफ्लूएंजा लंबे समय से ठीक नहीं होता। इससे पीडि़त मरीजों को चिकित्सक के निगरानी में ही दवाई खिलाई जाती है। वर्ष 2024 में प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 622 मामले सामने आए, जिनमें 43 मरीजों की मौत हुई। इससे पहले 2023 में 35 मामलों में 9 मौतें दर्ज की गईं थीं। वहीं 2022 में 399 मरीज मिले और 4 मौतें हुईं। रिपोर्ट के अनुसार 2025 में 30 सितंबर तक प्रदेश में 6 मामले दर्ज हुए, जबकि किसी मरीज की मौत नहीं हुईं।
डॉक्टरों के मुताबिक अचानक बुखार, खाना कम करना या छोड़ देना, सुस्ती, खांसी, छींक, नाक से स्राव, सांस लेने में परेशानी और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। संक्रमित झुंड में कई सूअर एक साथ बीमार पड़ सकते हैं। गर्भवती मादा सूअरों में संक्रमण के दौरान प्रजनन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। हालांकि इन लक्षणों के आधार पर अकेले स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं की जा सकती। इंसानों और सूअरों में कई अन्य संक्रमणों के लक्षण भी इससे मिलते-जुलते हो सकते हैं। इसलिए स्वाइन फ्लू की पुष्टि के लिए चिकित्सकीय या प्रयोगशाला जांच जरूरी होती है। विशेषकर किसी क्षेत्र में बड़ी संख्या में सूअरों के एक साथ बीमार पडऩे पर पशुपालन विभाग को सूचना देकर जांच कराना महत्वपूर्ण है।
डॉ. क्षत्रपाल चंद्राकर नोडल अधिकारी, आईडीएसपी महासमुंद का कहना है कि स्वाइन फ्लू यानी इन्फ्लुएंजा वायरस से होने वाला संक्रमण इंसानों और सूअरों दोनों में देखा जा सकता है। इंसानों में इसके शुरुआती लक्षण सामान्य फ्लू जैसे ही है। महासमुंद जिले में हाल ही में ग्राम गांवों में पशुओं की स्थिति और उनकी पंचायत छिलपावन के देवारपारा वार्ड क्रमांक.3 में 18 सूअरों को संक्रमण की आशंका के चलते इंजेक्शन देकर मारने की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद विभाग ने संभावित संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रभावित क्षेत्र के आसपास निगरानी बढ़ाई है। स्वाइन फ्लू को लेकर हम अलर्ट हैं। इसे लेकर चिकित्सकों को आवश्यक सुझाव दिया गया है। दवाओं का पर्याप्त स्टॉक की तैयारी की जा रही है। प्रदेश के केवल 2 जिलों में ही स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। फिलहाल हमारे जिले में एक भी मामले सामने नहीं आए हैं।