महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,26 अगस्त। गांजा के साथ ओडिशा के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बीते 25 अगस्त को एन एच-353 कोमाखान चौराहा में आने-जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों की जांच कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टेमरी में काली मंदिर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति अपने पास रखे बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बस के इंतजार में खड़ा है। सूचना मिलते हुए कोमाखान पुलिस की टीम सूचक के बताये पते पर पहुंची। जहां पर एक संदिग्ध व्यक्ति खड़े हुए मिला। व्यक्ति को पकडक़र जानकारी ली गई।
संदिग्ध व्यक्ति ने अपना नाम शिबु मुण्ड ओडि़शा बताया। उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में 8.290 किलो कीमती 4 लाख, 14 हजार 500 रुपए का गांजा मिला। पुलिस में आरोपी से गांजा के संग एक नग मोबाइल कीमती 10 हजार रुपए बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जुनागढञ से गांजा खरीदकर मध्यप्रदेश ले जा रहा था। आरोपी को थाना कोमाखान में धारा 20 ठ के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।