महासमुन्द

कबड्डी स्पर्धा में सशिमं भूकेल विजेता
25-Aug-2026 4:28 PM
कबड्डी स्पर्धा में सशिमं भूकेल विजेता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 25 अगस्त। जिले के तेंदुकोना में आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बसना ब्लॉक का प्रतिनिधित्व कर रही सरस्वती शिशु मंदिर भूकेल की बालिका टीम ने शानदार और ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। टीम ने बेहतरीन खेल कौशल का परिचय दिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में भूकेल की टीम ने महासमुंद जिले की झलप टीम को हराया। फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद फाइनल मुकाबला बागबाहरा की टीम के साथ हुआ। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। भूकेल की खिलाडिय़ों ने बेहतरीन तालमेल और अनुशासन दिखाया।

 25-18 के अंतर से 7 अंकों की बढ़त के साथ जिला स्तरीय खिताब पर कब्जा जमाया। इस शानदार जीत में पूरी टीम के सामूहिक प्रयास की अहम भूमिका रही। टीम के खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

टीम में कप्तान ईशा दास,मानवी दीवान,आदित्य सेठ, कविता भोई, लक्ष्मी यादव, सृष्टि भोई और जीविका साव शामिल रहीं।


अन्य पोस्ट