महासमुन्द
बिना मान्यता स्कूल संचालन की शिकायत, डीईओ ने दिए जांच के आदेश
24-Aug-2026 3:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 24 अगस्त। पिथौरा विकासखंड अंतर्गत संचालित गोल्डन पब्लिक स्कूल के संबंध में बिना विभागीय मान्यता के स्कूल संचालित करने की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद ने जांच के आदेश जारी किए हैं। जांच दल को 7 दिवस के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
शिकायतकर्ता विनोद कुमार दास ने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर आरोप लगाया था कि उक्त संस्थान द्वारा बिना मान्यता के शिक्षण कार्य संचालित किया जा रहा है।
मामले का संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी बनवारी लाल देवांगन ने जांच हेतु दो सदस्यीय टीम (दीपक देवांगन एवं अब्दुल सईद खान) का गठन किया है। गठित टीम को स्थल निरीक्षण व दस्तावेजों की जांच कर 7 दिनों के भीतर अभिमत सहित प्रतिवेदन सौंपने का आदेश दिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे