महासमुन्द

महुआ शराब संग एक गिरफ्तार
24-Aug-2026 3:05 PM
महुआ शराब संग एक गिरफ्तार

महासमुंद,24 अगस्त। ग्राम पिरदा के पास बसना पुलिस ने अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार  किया है। आरोपी से 10 लीटर महुआ शराब कीमती 2000 रुपए जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत जेल भेजा गया।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 23 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बसना से बिलाईगढ़ मार्ग ग्राम पिरदा के पास सूनसान जगह पर रोड के किनारे शराब बेचने ग्राहक की तलाश में इंतजार करते खड़ा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम रवाना किया गया और मौके पर एक व्यक्ति कोपकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वृन्दावन दास बरनाईदादर थाना सांकरा जिला महासमुन्द बताया। जांच में आरोपी के पास रखे प्लास्टिक जरकिन में महुआ शराब मिला। आरोपी कब्जे से एक पीले रंग के झोले के अंदर एक सफेद रंग के 10 लीटर क्षमता वाली जरेकिन में 10 लीटर हाथ भ_ी महुआ शराब किमती 2000 रुपए जप्त कर आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 34-2 आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट