महासमुन्द

नपा उपाध्यक्ष, पार्षद व एल्डरमैन ने जताया विधायक का आभार
23-Aug-2026 7:47 PM
नपा उपाध्यक्ष, पार्षद व एल्डरमैन ने जताया विधायक का आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 23 अगस्त। महासमुंद को करोड़ों की सौगात मिलने पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी के नेतृत्व में भाजपा पार्षद एवं एल्डरमैन ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा शहर के विकास के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। मांग और जरूरत के हिसाब से वें शासन स्तर पर शहर के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा दिए गए करोड़ों की सौगात के लिए वें उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि महासमुंद के हमारे लोकप्रिय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा हमेशा से पूरे क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। आज जो करोड़ों की सौगात मिली हैं, उसमें विधायक श्री सिन्हा का अहम योगदान है।

इस अवसर पर भाजपा नेता संदीप दीवान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, नेता प्रतिपक्ष हरवंश सिंह (नानू भाई), पार्षद माखन पटेल, शुभ्रा शर्मा, कल्पना सूर्यवंशी, सीता डोंडेकर, सुनैना ठाकुर, प्रीति बादल मक्कड़, धनेश्वरी सोनवानी, भारती चंद्राकर एल्डरमैन हनीश बग्गा, लाल विजय सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट