महासमुन्द

शंकर अग्रवाल बने बीईएमएल के स्वतंत्र निदेशक, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
21-Aug-2026 6:56 PM
शंकर अग्रवाल बने बीईएमएल के स्वतंत्र निदेशक, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 21 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला संगठन प्रभारी शंकर अग्रवाल को भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन उपक्रम भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) में स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया है। उक्त नियुक्ति पर भाजपाइयों मे खुशी की लहर है और श्री अग्रवाल के घर बधाई देने वालो का तांता लगा है।

शंकर अग्रवाल पूर्व में संगठन के विभिन्न पदों पर दायित्व संभाल चुके हैं। वर्तमान में वे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के संगठन प्रभारी हैं। उनकी इस नियुक्ति की सूचना मिलने पर भाजपा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं।

स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के अनुसार, संगठनात्मक अनुभव के आधार पर उन्हें यह राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी दी गई है। उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि वे इस नए दायित्व का निर्वहन नियमानुसार करेंगे।


अन्य पोस्ट