महासमुन्द
छात्राओं को मिली साइकिल
20-Aug-2026 3:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 20 अगस्त। बुधवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अछोला में छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत नि:शुल्क साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने छात्राओं को साइकिल प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही अन्य अतिथियों ने भी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ग्राम सरपंच संतोष साहू, उप सरपंच विश्वनाथ धीवर, बेनीराम साहू, मधु चौहान,पोषण निर्मलकर, कीर्ति बघेल, मिथलेश साहू, अजय साहू, धर्मेंद्र यादव सहित स्कूल स्टाफ एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे