महासमुन्द
पुलिस को बताए बिना सीधे रायपुर भेजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19अगस्त। तुमगांव क्षेत्र के कौंवाझर स्थित करणी कृपा पावर प्लांट में सोमवार शाम करीब 5 बजे फिर से एक हादसा हुआ, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंं। घायलों को रायपुर के समता कॉलोनी स्थित अग्रवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में धरसीवां निवासी नवल वर्मा और अकलतरा निवासी ज्योतिष सिंह शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एक घायल की आंख में गंभीर चोट आई है।
घटना के करीब 24 घंटे बाद घायलों की जानकारी सामने आई। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा। अब सवाल उठ रहा है कि औद्योगिक क्षेत्र में हुई इतनी बड़ी दुर्घटना की जानकारी तुमगांव पुलिस को तुरंत क्यों नहीं दी गई?
आरोप है कि प्लांट प्रबंधन ने मामला दबाने की कोशिश की और स्थानीय पुलिस को बताए बिना घायलों को सीधे रायपुर ले जाया गया। इस हादसे से एक बार फिर से प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक हस्तक्षेप पर सवाल खड़े हुए हैं। करणी कृपा पावर प्लांट पहले भी विवादों में रहा है। पहले भी प्लांट में मौतों, गंभीर घटनाओं के मामले सामने आए हैं। पहले भी लोगों के हंगामें के बाद ही ुपुलिस प्रशासन ने संज्ञान लिया था और तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तुमगांव थाने में मामला दर्ज हुआ था।
तत्कालीन कलेक्टर ने भी जांच के आदेश दिए थे। इस बार समाचार लिखते तक तुमगांव थाने में किसी तरह की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। घायलों के परिजन चूंकि दूर जिले से हैं अत: उनका प्रक्रिया नहीं मिल पाई है। इसके अलावा करणीकृपा प्रबंधन ने भी फोन का कोई जवाब नहीं दिया।