महासमुन्द
प्रवेश द्वितीय काउंसलिंग 20 को
19-Aug-2026 4:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 अगस्त। राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात विभागीय वेबसाइट पर काउन्सलिंग हेतु छात्र-छात्राओं की सूची एवं तिथि प्रदर्शित की गई है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शिल्पा साय ने बताया कि प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु द्वितीय काउंसलिंग की तिथि 16 से 20 अगस्त तक निर्धारित की गई है।
काउंसलिंग का समय सूची में दर्शित आबंटित प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रात: 11से सायं 4 बजे तक रहेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी विभागीय वेबसाइट एवं जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे