महासमुन्द

डाइट में स्वतंत्रता दिवस समारोह
18-Aug-2026 4:35 PM
डाइट में स्वतंत्रता दिवस समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 18 अगस्त। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) महासमुंद में प्राचार्य अरुण प्रधान एवं उप प्राचार्य उमा देवी शर्मा के मार्गदर्शन तथा सांस्कृतिक प्रभारी टेकराम सेन के संयोजन में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया।

समारोह के दौरान उप प्राचार्य उमा देवी शर्मा ने कहा कि आजादी का 80वां वर्ष राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद दिलाता है।

साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रभारी टेकराम सेन के निर्देशन में छात्राध्यापकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। छात्राध्यापक तन्नू दीवान, हेमकल्याणी एवं सोहद्रा साहू ने छत्तीसगढ़ी सामूहिक गीत ‘अंगना मं भारत माता के सोन के बिहनिया ले चिरैया बोले’ की प्रस्तुति दी। तानू दीवान द्वारा एकल नृत्य प्रस्तुत किया गया।

 पायल चंद्राकर, आंचल पटेल, प्रिया खड़ाईत, यशोदा दीवान, रितु ध्रुव, दीया कुमार, तरुणा दीवान, ज्योति जगत, रेमन मोंगरे, प्रतीक्षा मिश्रा, दुर्गेश सोनवानी, कुसुम दीवान, ईशान भोई, मुस्कान चौरेल एवं तरुणेश नेताम ने सामूहिक नृत्य-गीत प्रस्तुत किया।

कलेक्टर परिसर में आयोजित  ‘वंदे मातरम् ’ एवं  ‘राष्ट्रगान ’ के बेहतर संयोजन हेतु सहायक प्राध्यापक के. सिंह, वरिष्ठ व्याख्याता संतोष साहू, टेकराम सेन तथा कार्यालयीन स्टाफ से आकांक्षा साहू को सम्मानित किया गया।


अन्य पोस्ट