महासमुन्द
श्री रामायण ज्ञान प्रश्नोत्तरी बुधवार को
18-Aug-2026 4:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18अगस्त। संत गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर 19 को स्थानीय वृन्दावन अंग्रेजी माध्यम उ.मा. विद्यालय में मध्यान्ह श्री रामायण ज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार आनंद तिवारी पौराणिक होंगे।
श्रीमती एस. चन्द्रसेन, पूर्व उप संचालक शिक्षा, विशेष आमंत्रित अतिथि होंगी। सुजाता विश्वनाथन विद्यालय संचालक सभा की अध्यक्षता करेंगी।
निर्णायक मंडल के सदस्य शिक्षाविद के आर चंद्राकर, डा.साधना कसार, सरिता तिवारी व सुरेन्द्र अग्निहोत्री होंगे। इस अवसर पर छात्रों की सक्रिय भागीदारी होगी। इसमें प्रत्येक सही उत्तर पर पुरस्कार दिये जायेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के मन में भारतीय संस्कृति के प्रति चेतना व निष्ठा जगाना है। यह जानकारी विद्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में दी गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे