महासमुन्द
कांवडिय़ों के स्वागत व सेवा के लिए भजन संध्या व प्रसाद वितरण
17-Aug-2026 4:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17अगस्त। नगर की बोलबम युवा समिति द्वारा पुराना मलेरिया ऑफिस, बीटीआई रोड में कांवडिय़ों के स्वागत एवं सेवा के लिए भजन संध्या एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कांवड़ यात्रा पर निकले शिवभक्तों को विश्राम, भक्ति और भोजन की सुविधा उपलब्ध कराना रहा। आयोजन स्थल को आकर्षक रंगीन झालरों एवं प्रकाश से सजाया गया था, जहां देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा। भजन संध्या में शिव भजनों की गूंज से पूरा परिसर शिवमय हो गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं कांवरियों को प्रसादी वितरण की और उनकी मंगल यात्रा की कामना करते हुए कहा कि शिव भक्तों की सेवा ही सच्ची सेवा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे