महासमुन्द

हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस
17-Aug-2026 3:57 PM
हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस

महासमुंद,16 अगस्त। यह तस्वीर महासमुंद जिले के मर्रा स्कूल की है। इस तस्वीर से पचास साल पहले की राष्ट्रीय पर्व की यादें ताजा हो जाती है। पहले स्कूल में ध्वजारोहण के बाद स्कूली बच्चे इसी तरह कतार में तिरंगा लेकर भारत देश हमारा प्राणों से प्यारा गीत गाते गलियों में भ्रमण करते थे। स्वतंत्रता दिवस पर जिले के नर्रा क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास मनाया गया। वहां स्थित सभी स्कूलों, अस्पतालों, पंचायत भवनों, प्रमुख चौक-चौराहों पर तिरंगा फहराया गया और स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर भारत माता की जयघोष के साथ नगर भ्रमण किया।


अन्य पोस्ट