महासमुन्द

साढ़े 12 लाख का गांजा जब्त, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
16-Aug-2026 6:44 PM
साढ़े 12 लाख का गांजा जब्त, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 16 अगस्त। महासमुंद जिले की कोमाखान थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने जांच के दौरान एक स्कूटी से अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका साथी फरार हो गया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक टीवीएस जुपिटर स्कूटी पर दो व्यक्ति अवैध गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर ग्राम टेमरी जांच नाके पर वाहन चेकिंग शुरू की गई। संदिग्ध स्कूटी के आने पर पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया, किंतु चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी।

पुलिस ने घेराबंदी कर ग्राम पटपरपाली पंचायत के समीप स्कूटी चालक को पकड़ लिया, जबकि स्कूटी पर सवार दूसरा व्यक्ति मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम अमित साहू  ओडिशा है। वहीं फरार आरोपी शंकर यादव ओडिशा है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वे बोरी में भरकर गांजा ओडिशा से रायपुर (छत्तीसगढ़) ले जा रहे थे। पुलिस द्वारा जब्त किए गए गांजे का अनुमानित मूल्य 12.5 लाख रुपये बताया गया है।

मामले में आरोपियों के विरुद्ध  एनडीपीएस  एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।


अन्य पोस्ट