महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर महासमुंद जिले के प्रभारी एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा एवं खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों का मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
राष्ट्रीय मिनीगोल्फ खिलाड़ी हेमंत खुटे को राष्ट्रीय मिनीगोल्फ प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं आयोजन संबंधी दायित्वों का उत्कृष्टता से निर्वहन करने पर सम्मानित किया गया । राष्ट्रीय व अंतर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर महासमुंद जिले एवं छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले विभिन्न खेलों के खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया।
खेल विभाग के सम्मानित युवाओं में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा युवा रत्न सम्मान प्राप्त मृणाल विदानी, छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित होने वाले हैंडबॉल खिलाड़ी सोनिया बंदे एवं दिव्या सिन्हा को सम्मानित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रशिक्षक के रूप में शामिल होने हेतु नरेश चंद्राकर का सम्मान, राष्ट्रीय पैरा प्रतियोगिता में पदक जीतने पर तोरण यादव, डॉ. सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग को खेल के क्षेत्र में राज्य स्तर में 24 स्वर्ण,24 रजत पदक विजेता, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 10 खिलाडिय़ों की भागीदारी एवं 02 रजत पदक विजेता होने पर सम्मानित गया।
राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भागीदारी करने वाले खिलाड़ी शुभम शर्मा, भूपेंद्र साहू, भावेश कुमार तारक, झलक राम ध्रुव, अजय प्रकाश साहू, निवेश मन्नाडे,अभिषेक निर्मलकर, आयुष निर्मलकर, तीरंदाजी राष्ट्रीय खिलाड़ी डोमेश्वरी साहू, रीनू पटेल, रिषिका खाखा, अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ी मुरली सिंह राजपुरोहित एवं दीपशिखा साहू, राष्ट्रीय कुडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर अनन्या प्रधान, अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ी संजना मुन्ना एवं मीरा पंडा को सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी हेतु दिनेश साहू को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय कराते खिलाड़ी उत्कर्ष उपाध्याय, राष्ट्रीय शतरंज में भागीदारी करने के लिए दीपांशु पटले, अंतर राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी दिव्या रंगारी को एशिया कप 2025 में भागीदारी करने एवं स्वर्ण पदक जीतने पर सम्मानित किया गया। कराते में ईशान साहू, तुषार डडसेना, निकुंज कुमार साहू एवं फामेश्वरी सिन्हा को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, जिला शिक्षा अधिकारी बी एल देवांगन, अंजलि बरमाल, हिना ढालेन, गणेश कोसरे, अंकित लुनिया, आनंद वैष्णव, इमरान अली, नूरेन चंद्राकर, डॉ.विकास अग्रवाल, प्राचार्य एकलव्य महेंद्र टंडन, प्राचार्य रिवर्डल स्कूल पूजा शर्मा, उपेंद्र प्रधान, जगदीश धीवर, खेल संघों के पदाधिकारियों ने सभी सम्मानित खिलाडिय़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।