महासमुन्द
राष्ट्रीय मिनीगोल्फ खिलाड़ी हेमंत खुटे हुए सम्मानित
16-Aug-2026 6:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पिथौरा, 16 अगस्त। राष्ट्रीय मिनीगोल्फ खिलाड़ी एवं पिथौरा निवासी हेमंत खुटे को राष्ट्रीय मिनीगोल्फ प्रतियोगिता के आयोजन संबंधी दायित्वों के निर्वहन हेतु सम्मानित किया गया। महासमुंद जिले के प्रभारी तथा खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने उन्हें मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
हेमंत खुटे पूर्व में भी शालेय स्तर पर खेल गतिविधियों एवं शतरंज प्रतियोगिताओं के आयोजन व निर्णय प्रक्रिया में सहभागिता करते रहे हैं।
सम्मान समारोह के दौरान प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. देवांगन, जिला खेल अधिकारी (खेल एवं युवा कल्याण विभाग), अंजलि बरमाल, हिना ढालेन तथा विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने सम्मानित खिलाडिय़ों को बधाई दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे