महासमुन्द
बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने देशभक्ति की बिखेरी छटा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16 अगस्त। महासमुंद जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम मिनी स्टेडियम में आयोजित हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल के मंच में आगमन के पश्चात सर्वप्रथम राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का गायन किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि मंत्री दयालदास बघेल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा राष्ट्रगान का गायन किया। इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार मंच पर मौजूद थे।
इसके पश्चात मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ परेड का निरीक्षण किया। परेड कमांडर प्रशिक्षु सुबेदर ईश्वर साहू के नेतृत्व में 20 वीं वाहिनी छग सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल, नगर सेना महिला प्लाटून, वन विभाग, सीनियर एवं जूनियर डिवीजन एनसीसी,एनएसएस महाविद्यालय एवं विद्यालय, स्काउट, गाइड, रेडक्रॉस की कुल 10 टुकडिय़ों ने सलामी दी। मुख्य अतिथि मंत्री श्री बघेल द्वारा मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया एवं हर्ष के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। तत्पश्चात प्लाटूनों द्वारा मार्च पास्ट एवं सलामी दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमाण्डर एवं प्लाटून कमाण्डर का परिचय लिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री बघेल ने जिले में निवासरत 19 शहीद के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के विभिन्न कार्यालयों में पदस्थ 170 शासकीय अधिकारी.कर्मचारियों सहित पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में 12 विद्यालयों के 827 विद्यार्थियों ने योग विधा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य की संस्कृति और परम्परा तथा देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंग-बिरंगे पोशाकों में सुंदर और मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में 6 शालाओं के बच्चों ने छत्तीसगढ़ी एवं हिन्दी के देशभक्ति गीतों की शानदार संगीतमयी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान आशी बाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद, द्वितीय स्थान महर्षि विद्या मंदिर मचेवा एवं तृतीय स्थान शासकीय डीएमएस महासमुंद ने प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री बघेल ने परेड में उत्कृष्ट मार्च पास्ट करने वाले टुकडिय़ों को सम्मानित किया। इनमें वरिष्ठ सशस्त्र बल समूह में प्रथम स्थान 20वीं वाहिनी सशस्त्र पुलिस बल, द्वितीय स्थान जिला पुलिस बल, तृतीय स्थान पर नगर सेना महिला प्लाटून रहा। इसी तरह परेड वरिष्ठ समूह में प्रथम स्थान पर सीनियर डिवीजन एनसीसी ेिद्वतीय एनएसएस महाविद्यालय एवं तृतीय स्थान पर जूनियर डिवीजन एनसीसी रहा। साथ ही परेड कनिष्ठ समूह में प्रथम स्थान पर एनएसएस आत्मानंद हिन्दी मीडियम स्कूल, द्वितीय रेडक्रॉस आशी बाई गोलछा उमा विद्यालय एवं तृतीय स्थान प्राप्त स्काउट कनिष्ठ समूह को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा परेड कमांडर प्रशिक्षु सुबेदार एवं सहायक उप निरीक्षेक साइमा अम्बिलकर को भी सम्मानित किया गया।
1इस अवसर पर मुख्य मंच में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ.विमल चोपड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, छग बीज नगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष येतराम साहू, राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड संघ इंद्रजीत सिंह गोल्डी, बास्केट बाल संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर सहित पार्षदगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, सीईओ जिला पंचायत अनुपमा आनंद, वनमण्डलाधिकारी श्रीनिवासअशोका पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस समारोह
सारंगढ़, 16 अगस्त। अशोका पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय थे। समारोह में मुख्य अतिथि संजय भूषण पाण्डेय, एपीएस के संरक्षक राजेश अग्रवाल, संचालक पुरुषोत्तम अग्रवाल, समाजसेवी महेन्द्र अग्रवाल, प्रतिभा मिश्रा, मधुदेवी अग्रवाल, अधिवक्ता दीपक तिवारी, प्राचार्य जशवंत मिश्रा एवं उप प्राचार्या प्रीति अवस्थी की उपस्थिति में भारत माता के छायाचित्र के समक्ष पूजन के पश्चात मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान, वंदे मातरम् का गायन और विद्यार्थियों द्वारा परेड का प्रदर्शन किया गया। अतिथियों के स्वागत के पश्चात विद्यार्थियों ने गीत, कविता, भाषण और एकांकी की प्रस्तुतियां दीं।
प्राचार्य जशवंत मिश्रा ने विद्यार्थी जीवन में अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। महेन्द्र अग्रवाल ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। पुरुषोत्तम अग्रवाल ने देश के प्रति समर्पित जवानों के सम्मान की बात कही। राजेश अग्रवाल ने अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना एवं जवाहर उत्कर्ष शिक्षा योजना के तहत अध्ययनरत विद्यार्थियों को लगन से पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि संजय भूषण पाण्डेय ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को प्रसाद वितरित किया गया तथा उप प्राचार्या प्रीति अवस्थी ने आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।