महासमुन्द
स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों की प्रदर्शनी लोहिया चौक पर
14-Aug-2026 2:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14अगस्त। नगर के इतिहास में पहली बार महासमुंद जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों की प्रदर्शनी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के लोहिया चौक पर लगने जा रही है। इसमें लगभग 55 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के छाया चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। यह प्रदर्शनी स्वतंत्रता सेनानी स्व. बौदा नामदेव के पौत्र शेष नारायण नामदेव के संयोजन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिला महासमुंद द्वारा आयोजित है। श्री नामदेव ने बताया 15 अगस्त को प्रात: 8 बजे से प्रदर्शनी सभी के लिए खुली रहेगी। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य नई पीढ़ी को हमारे उन महान पुरखों से अवगत कराना है, जो अत्याचारी ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध हमारे जिला क्षेत्र में आजादी की मशाल जलाए हुए थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे