महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 अगस्त। छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं प्रमुख लोकपर्व हरेली के अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने कार्यालय में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हरेली पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाले औजारों एवं उपकरणों की पूजा कर प्रदेश की सुख.समृद्धि, खुशहाली और किसानों की उन्नति की कामना की। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पार्षद एवं एल्डरमैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पूजा-अर्चना कर हरेली पर्व की खुशियां साझा की।
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि हरेली केवल एक पर्व नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की माटी, कृषि संस्कृति, ग्रामीण जीवन और मेहनतकश किसानों की परंपरा से जुड़ा हमारी समृद्ध विरासत का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि हरेली के अवसर पर ग्रामीण अंचलों के साथ-साथ अब शहरी क्षेत्रों में भी छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपराओं को उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। इस दिन मवेशियों की भी विशेष देखभाल की जाती है। उन्हें आटा से बनी लोंदी, नमक तथा औषधीय पत्तियों से तैयार सामग्री खिलाई जाती है। वहीं बच्चे गेंड़ी चढक़र अपनी खुशी का इजहार करते हैं और बालिकाएं फुगड़ी जैसे पारंपरिक खेलों का आनंद लेती हैं। ये परंपराएं हमारी संस्कृति को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने का काम करती हैं।
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि हमें आधुनिक विकास के साथ अपनी लोक संस्कृति, परंपराओं और छत्तीसगढ़ी विरासत को भी सहेजकर रखना है। हरेली जैसे पर्व हमारी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ते हैं। उन्होंने सभी से पारंपरिक रीति.रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाने और छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षद पवन पटेल, नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष हरवंश सिंह नानू भाई, भाजपा नेता गोविंद ठाकुर, पार्षद सीता डोंडेकर, जरीना हफीज कुरैशी, माखन पटेल, कल्पना सूर्यवंशी, माधुरी यदु, प्रीति बादल मक्कड़, चंद्रशेखर बेलदार, भारती चंद्राकर, भाऊराम साहू, पीयूष साहू, शुभ्रा शर्मा, धनेश्वरी सोनवानी, राहुल आवड़े, जितेंद्र ध्रुव, सूरज नायक, ईश्वरी भोई, धनेंद्र चंद्राकर,बड़े मुन्ना देवार, एल्डरमैन हनीश बग्गा, मोहन साहू, प्रभा साहू, लाल विजय सिंह, मधु यादव सहित दिनेश रूपरेला, आकाश पांडे, बादल मक्कड़,अभिषेक पांडे, उपस्थित थे।