महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 13 अगस्त। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक.संस्कृति और परंपराओं से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से गुड शेफर्ड स्कूल में हरेली पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन के साथ किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पारंपरिक वेशभूषा में सहभागिता की। विद्यालय परिसर को हरेली पर्व की झांकियों, हरियाली एवं पारंपरिक सजावट से आकर्षक रूप से सजाया गया। विद्यार्थियों ने हरेली पर्व के महत्व, कृषि एवं प्रकृति के साथ इसके संबंध तथा छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में कृषि उपकरणों की पूजा, गेड़ी सजावट, छत्तीसगढ़ी व्यंजन एवं पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न पारंपरिक गतिविधियों में भाग लिया।
शिक्षकों ने बच्चों को हरेली के सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय महत्व की जानकारी देते हुए प्रकृति और कृषि के संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि हरेली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि यह हमारी कृषि संस्कृति, प्रकृति.प्रेम और लोक परंपराओं से जुड़ी हमारी पहचान का प्रतीक है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने हरियाली संरक्षणए पर्यावरण सुरक्षा एवं अपनी लोक.संस्कृति को सहेजने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। पूरे विद्यालय में हरेली पर्व की खुशियां और उत्साह देखने को मिला।