महासमुन्द

शहीद की पत्नी को शाल-श्रीफल भेंट कर किया सम्मानित
11-Aug-2026 3:52 PM
 शहीद की पत्नी को शाल-श्रीफल भेंट  कर किया सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,11अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा, महासमुंद ने इमली भांठा पहुंचकर शहीद प्रमोद कुमार पटेल की पत्नी किरण पटेल को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा एवं गौरव के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष चन्द्रहास चंद्राकर, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन वर्मा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री देवेन्द्र चंद्राकर, पूर्व मंडल महामंत्री प्रकाश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र जैन, पूर्व पार्षद मनीष शर्मा,नंदू जलक्षत्री, भाजयुमो जिला मंत्री जतिन रुपरेला, भाजयुमो जिला सह.कोषाध्यक्ष दिगेश साहू, जनपद सदस्य एवं कन्या शक्ति संयोजिका निधि लोकेश चंद्राकर, ज्योति चंद्राकर, गोपी कन्नौजे आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट