महासमुन्द

विधायक ने परिवार सहित किया कनेश्वर महादेव का अभिषेक
11-Aug-2026 3:51 PM
विधायक  ने परिवार सहित किया कनेश्वर महादेव का अभिषेक

महासमुंद,11अगस्त। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने परिवार सहित ग्राम कनेकेरा स्थित कनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधिवत अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान महादेव से महासमुंद विधानसभा क्षेत्र सहित समस्त नागरिकों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

 इससे पूर्व विधायक की पत्नी प्रिया सिन्हा ने ग्राम बम्हनी स्थित बम्हनेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर पवित्र जल लिया और अन्य श्रद्धालुओं के साथ बम्हनी से कनेकेरा तक पैदल यात्रा की। कनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की प्रार्थना की। इस अवसर पर गोविंद ठाकुर,हनीश बग्गा, चुनेश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट