महासमुन्द

ओडिशा से लौट रहे 4 हथियारबंद युवक पलसापाली बेरियर में पकड़ाए
11-Aug-2026 3:01 PM
ओडिशा से लौट रहे 4 हथियारबंद युवक पलसापाली बेरियर में पकड़ाए

कार से 315 बोर का देशी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस, 3.25 लाख नगद समेत 4 मोबाइल बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,11 अगस्त। ओडिशा से लौट रहे एमपी व यूपी के 4 हथियारबंद युवकों को पुलिस ने आधी रात पलसापाली बेरियर पर वाहनों की जांच के दौरान पकड़ा। कार से पुलिस ने 315 बोर का अवैध देशी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस तथा 3.25 लाख नगद व 4 मोबाइल फ ोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार पलसापाली बेरियर पर वाहन जांच और पेट्रोलिंग के दौरान ओडि़शा की ओर से सफेद रंग की बिना नंबर की मारुति सुजुकी विक्टोरिस कार आती दिखाई दी। कार के पीछे पीली टीसी प्लेट एमपी 07 सी 0011 टीसी लगी हुई थी। वाहन में चार व्यक्ति सवार थे। पुलिस टीम को संदेह होने पर कार को रोककर बारीकी से तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड सीट के पास छिपाकर रखा गया 315 बोर का देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। कार में रखे एक बैग की तलाशी लेने पर 3 लाख 25 हजार रुपए नकद राशि मिली। चारों की व्यक्तिगत तलाशी में चार मोबाइल फोन पुलिस के हाथ लगे। पूछताछ में सामने आया कि चारों आरोपी आपराधिक षडय़ंत्र के तहत ओडिशा के बलांगीर पहुंचे थे।

पुलिस के अनुसार उनका उद्देश्य गांजा खरीदकर वापस लौटना था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गांजा खरीदने के लिए वे 3 लाख 25 हजार रुपए नगद लेकर गए थे। रास्ते में किसी बाधा का सामना होने पर उसे दूर करने तथा जान से मारने की नीयत से उन्होंने हथियार अपने पास रखा था। बलांगीर में गांजा सप्लायर से संपर्क नहीं हो पाने के कारण सौदा नहीं हो सका और आरोपी खाली हाथ नकदी लेकर वापस लौट रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमाशंकर शर्मा , आकाश शर्मा उर्फ  गोलू शर्मा,  शिवम शर्मा तीनों निवासी मप्र तथा शनि सिंग उर्फ  संदीप जिला आगरा उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी अलग-अलग राज्यों से जुड़े होने के कारण पुलिस इस पूरे मामले को अंतरराज्यीय स्तर पर देख रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 25 हजार रुपए नकद, 315 बोर का एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, करीब 15 लाख,सुजुकी विक्टोरिस कार और चार मोबाइल फ ोन जब्त किए हैं।

जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 19 लाख 25 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ  थाना बसना में धारा 25 आम्र्स एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 1-2 क के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड, गांजा सप्लाई करने वाले संपर्को, ओडि़शा में उनके संभावित नेटवर्क, हथियार और नकदी के स्त्रोत हित अन्य पहलुओं की जांच कर की है।

पलसापाली बेरियर पर पुलिस सतर्कता और सघन वाहन जांच एक ऐसे गिरोह को बड़ी वारदात अंजाम देने से पहले ही रोक पाए जो मादक पदार्थों की खरीद के लिए हथियार लेकर चल रहा था।


अन्य पोस्ट