महासमुन्द

राज्यपाल का बसना में स्वागत
10-Aug-2026 6:59 PM
राज्यपाल का बसना में स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 10 अगस्त। राज्यपाल रमेन डेका अपने प्रवास के दौरान बसना पहुंचे। जहां क्षेत्रीय विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल के नीलांचल भवन में उनका अभिनंदन किया गया। इस विशेष प्रवास पर राज्यपाल अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे।

उनका बसना के स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने आत्मीय स्वागत किया। विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने राज्यपाल और उनकी पत्नी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समस्त क्षेत्रवासियों के लिए उनका बसना पहुंचना अत्यंत गौरव और सौभाग्य की बात है।


अन्य पोस्ट