महासमुन्द

जिला स्तरीय भाला फेंक स्पर्धा
09-Aug-2026 7:59 PM
 जिला स्तरीय भाला फेंक स्पर्धा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 9 अगस्त।
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार एवं छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस के अवसर पर महासमुन्दर जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा 7 अगस्त को फॉरेस्ट ग्राउंड में जिला स्तरीय भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

ज्ञात हो कि राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस भारत के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा की ऐतिहासिक उपलब्धि के सम्मान में 7 अगस्त को पूरे देश में उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। इसी कड़ी में देश के विभिन्न राज्यों एवं जिलों में एथलेटिक्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20, अंडर-23 बालक एवं बालिका तथा महिला एवं पुरुष वर्ग के खिलाडिय़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
प्रतिभागियों को महासमुन्द जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से खिलाडिय़ों को मेडल एव प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनोज घृतलहरे  खेल  एवं युवा कल्याण  एवं  अंजनी बरमाल शिक्षा विभाग उपस्थित रहे एवं प्रतियोगिता के दौरान खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर  विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए नियंत्रण मेहनत अनुशासन और समर्पण की आवश्यकता है  एवं खिलाडिय़ों को आगे चलकर जिले और  राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर उत्कृष्ट खिलाड़ी बनकर सरकारी नौकरी प्राप्त करने का मार्गदर्शन दिया ।

प्रतियोगिता में महासमुन्द जिला एथलेटिक्स संघ के अंजली बरमाल, चारुलता गजपाल, राजीव गौतम, भरत ठाकूर, रेखू राम ध्रुव,  अंजनी साहू, कंचन सेन, चंद्रहास, राजेश सहित अन्य पदाधिकारी एवं सहयोगी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट