महासमुन्द

सुबह से झमाझम बारिश: अगले 2 दिन भी बारिश का अलर्ट
08-Aug-2026 3:17 PM
सुबह से झमाझम  बारिश: अगले 2 दिन भी बारिश का अलर्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 8 अगस्त। महासमुंद जिले में आज सुबह से झमाझम बारिश जारी है। शुक्रवार को हल्की बारशि के बाद रात काफी उमस हुई और सुबह बादल बरस पड़ा। इस तरह जिले में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं।

 मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी तीन दिनों तक जिले में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं। इससे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। जिले में धान रोपाई का कार्य अभी भी जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार 8 अगस्त को जिले में बादलों की आवाजाही के बीच हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। कल 9 अगस्त को भी मौसम का मिजाज लगभग इसी तरह बना रहेगा। इसके बाद 10 अगस्त को कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधि बढऩे के संकेत हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। महासमुंद,पिथौरा, बागबाहरा, बसना, सरायपाली, कोमाखान क्षेत्र में वर्षा की संभावना जताई गई है।


अन्य पोस्ट