महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 अगस्त। छत्तीसगढ़ शासन ने महासमुंद जिले की दो महिला हैंडबॉल खिलाड़ी सोनिया बंदे पिता स्व.कार्तिक बंदे और कुमारी दिव्या सिन्हा पिता स्व.लक्ष्मीचंद सिन्हा को शासकीय सेवाओं नौकरी में प्राथमिकता दिए जाने के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया है। दिव्या सिन्हा वर्तमान में स्वीमिंग और जिम ट्रेनर हैं और सोनिया भी ट्रेनर हंै।
महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के सचिव सैयद इमरान अली ने बताया कि सोनिया और दिव्या पिछले 10 वर्षों से महासमुंद जिले की ओर से खेलते हुए छत्तीसगढ़ राज्य हैंडबॉल टीम का लगातार प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इन दोनों खिलाडिय़ों ने कई राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
उनके इसी निरंतर और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें यह सम्मान दिया है। महासमुंद जिले को मिली इस बड़ी उपलब्धि पर महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, बीज निगम छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष मनी चंद्रहास चंद्राकर, छत्तीसगढ़ स्काउट गाइड जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, बीज निगम छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, छत्तीसगढ़ स्काउट गाइड के आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा, समीर अहमद खान, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार धृतलहरे, खेल एवं युवा कल्याण सहित जिला हैंडबॉल संघ के सभी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ खिलाडिय़ों ने दोनों खिलाडिय़ों और उनके परिजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।