महासमुन्द

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष जोर
07-Aug-2026 3:00 PM
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष जोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 7 अगस्त। जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव की अध्यक्षता में सरायपाली-बसना विकासखंड में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने तथा आगामी स्वास्थ्य अभियानों की प्रभावी तैयारी को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन, नियमित प्रसवपूर्व जांचए उच्च जोखिम गर्भावस्था की पहचान एवं प्रबंधन, सुरक्षित संस्थागत प्रसव, प्रसवोत्तर देखभाल, नवजात शिशुओं की गुणवत्तापूर्ण देखभाल तथा नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई। सभी स्वास्थ्य संस्थानों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक पात्र हितग्राही तक समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएं।

 बैठक में एचपीवी टीकाकरण अभियान की प्रगति की विकासखंडवार समीक्षा करते हुए शत.प्रतिशत पात्र किशोरियों के टीकाकरण पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल आयोजन हेतु सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं स्वास्थ्य विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, दवा वितरण की सूक्ष्म कार्ययोजना तैयार करने तथा अधिकतम बच्चों तक एल्बेंडाजोल की खुराक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

  इसके साथ ही 18 अगस्त से प्रारंभ होने वाले शिशु संरक्षण माह की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अभियान के दौरान 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन,अनुपूरण, आयरन सिरप, नियमित टीकाकरण, वृद्धि निगरानी एवं अन्य बाल स्वास्थ्य सेवाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने तथा शत.प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।

 बैठक में राष्ट्रीय गैर संचारी रोग कार्यक्रम, एलसीडीसी सर्वे, मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम तथा वर्षा ऋतु के दौरान मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण की भी विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सक्रिय सर्विलांस, समय पर जांच, उपचार, स्रोत नियंत्रण एवं जनजागरूकता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।


अन्य पोस्ट