महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 6 अगस्त। वनांचल ग्राम जोरातरैई भीमखोज में स्काउट गाइड के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली ।
स्काउट गाइड के बच्चे वनांचल ग्राम जोरातरैई भीमखोज में पहुंचे। बढ़ती मौसमी बीमारियों को देखते हुए स्काउट गाइड के बच्चों ने नलकूप के सामने पानी के भराव को सफाई करते हुए जागरूकता का संदेश दिया। स्काउट गाइड के बच्चे गाँव के गली गली एवं घर में दस्तक देकर मौसमी बीमारियों (जैसे वायरल फीवर, डेंगू, मलेरिया, और सर्दी-जुकाम) दस्त ,उल्टी से सुरक्षित रहने के लिए सावधानी और जागरूकता का संदेश दिए। बताया कि जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है, मौसम बदलने के दौरान स्वच्छता, खान-पान का ध्यान रखकर और मच्छरों से बचाव करके आप स्वस्थ रह सकते हैं।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्काउट गाइड जिला उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, पंकज हरपाल, अध्यक्ष स्का.गा. संघ बागबाहरा उपाध्यक्ष राजेश सोनी,उपाध्यक्ष देवेश साहू,सहायक जिला आयुक्त गाइड श्रीमती पुरी हरपाल, वरिष्ठ स्काउटर अरुण कोसे जनपद सदस्य बलराम ध्रुव, किरण वर्मा (शिक्षक) गगन टोडेकर , नुरेद्र साहू,सोनल मानिकपुरी ,दुर्गा हरपाल, पुष्पेन्द्र साहू,डिगेश्वरी पटेल, डेविड निर्मलकर एवं,शा उ मा विद्यालय खल्लारी, सुखरीडबरी खुसरूपाली , आत्मानंद बगबाहरा ,वीर शिवाजी ओपन क्रु रोवर रेजर टीम उपस्थित रहे।